लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कैबिनेट ने झांसी के मोठ तहसील में गो आश्रय स्थल तथा पशुचिकित्सालय की स्थापना के लिए निजी संस्था 'दया भावना फाउण्डेशन सोनागिरी' को पशुपालन विभाग की 5 एकड़ भूमि दिए जाने के लिए एमओयू के लिए मंजूरी दे दी है। यह संस्था निर्धारित की गई भूमि पर गो आश्रय स्थल की स्थापना करेगी और बुन्देलखण्ड में हाईवे या अन्य स्थलों पर वाहन आदि से दुर्घटनाग्रस्त घायल पशुओं के इलाज के लिए पशुचिकित्सालय भी बनाएगी। पशुचिकित्सालय में पशुओं का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। संस्था द्वारा पशु चिकित्सालय से इतर शेष भूमि पर निराश्रित पशुओं के लिए गोशाला का निर्माण किया जाएगा। साथ ही बची भूमि पर हरे चारे का उत्पादन किया जाएगा। संस्था को दी जाने वाली भूमि पर पशुपालन विभाग का स्वामित्व बना रहेगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद जल्द ही संबंधित संस...