रांची, जुलाई 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक मंगलवार को होगी। बैठक अपराह्न तीन बजे से प्रोजेक्ट भवन में शुरू होगी। यह जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने दी है। बैठक में 20 से अधिक प्रस्तावों पर स्वीकृति मिलने की संभावना है। इसमें पेयजल एवं स्वच्छता, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य, पथ, खनन, वन, जल संसाधन विभाग आदि के प्रस्ताव शामिल हैं। कैबिनेट में जल जीवन मिशन 2.0 के प्रस्ताव पर घटनोत्तर स्वीकृति मिलने की संभावना है। बता दें कि बीते 2 जून को राज्य सरकार ने केंद्र के साथ नई दिल्ली में जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 को लेकर एमओयू किया था। यह भी पढ़ें- रिम्स शासी परिषद की बैठक आज, सीटों में वृद्धि और छात्रावास सहित 26 प्रस्तावों पर होगा निर्णय जेजेएम मिशन 2.0 केंद्...