लखनऊ, अगस्त 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में जल्द 250 नई ई-बसें शामिल होंगी। कैबिनेट बैठक में मंगलवार को 400 करोड़ रुपये की लागत से 250 ई-बसें खरीदे जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इनमें 100 बसें 52 सीटर और 150 बसें 42 सीटर होंगी। परिवहन निगम के पास वर्तमान में 200 ई-बसें हैं। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से ई-बसों के संचालन को बढ़ाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- यूपी में इन महिलाओं के लिए रोडवेज बस में आजीवन मुफ्त यात्रा, योगी कैबिनेट में बड़ा फैसला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...