लखनऊ, अप्रैल 7 -- तीन जिलों में बस स्टेशन बनाने को मुफ्त जमीन हस्तांतरण के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है। यह बस स्टेशन हाथरस के सिकंदरामऊ, बुलंदशहर के नरौरा और बलरामपुर के तुलसीपुर में बनाए जाएंगे। जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि हाथरस के सिकंदरामऊ में ग्राम रतनपुर में कृषि विभाग की 10.012 हेक्टेयर भूमि में से एक हक्टेयर भूमि परिवहन विभाग को मुफ्त दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। यह भूमि एनएच-91 के किनारे स्थित है। ऐसे में यह बस स्टेशन के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि है। सिकंदरामऊ क्षेत्र एटा, अलीगढ़, कासगंज एवं हाथरस जैसे प्रमुख जिलों से जुड़ा हुआ है। दो राष्ट्रीय राजमार्गों के मध्य स्थित होने के कारण यातायात की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.