लखनऊ, जुलाई 6 -- कैबिनेट ने सोमवार को 'उत्तर प्रदेश अन्तरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022' में कुछ विभागों के चिन्हित पद सम्मिलित करने के लिए संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इसके अनुसार भर्ती लोक सेवा आयोग की परिधि से ऐसे पदों को बाहर किया गया है। यह पद नियमावली-2022 के तहत समुचित रूप से सम्मिलित किए जाएंगे। इसमें खेल विभाग के तहत क्रीड़ाधिकारी के नौ पद, युवा कल्याण विभाग के जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के तीन पद और खेल विभाग के तहत उप क्रीड़ाधिकारी के 23 पद प्रस्तावित किए गए हैं। खेल विभाग का प्रस्ताव कैबिनेट ने मंजूर किया। ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में पदक विजेताओं को सीधी भर्ती दी जाएगी। लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...