कानपुर, जुलाई 17 -- कल्याणपुर (कानपुर), संवाददाता। फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले तीन गिरोहों पर हुई कार्रवाई के बाद पुलिस ने अब कल्याणपुर से एक और पनकी से दो कैफे संचालकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग कैफे की आड़ में फर्जी मार्कशीट, सरकारी दस्तावेज और आय-जाति प्रमाण पत्र तैयार कर बेचते थे। कैफे संचालक कजाखिस्तान के नंबर से ऑपरेट होने वाले टेलीग्राम और व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़कर अपना धंधा चला रहे थे। ग्रुप पर उन्हें भारत की सरकारी वेबसाइट की मिलती जुलती साइटें और एप मुहैया कराए जाते थे। इसी की मदद से आरोपी फर्जी प्रमाणपत्र बना रहे थे।डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि क्राइम ब्रांच को कुछ साइबर कैफों में फर्जी सरकारी प्रमाण पत्र और मार्कशीट तैयार कर लोगों से मोटी रकम वसूलने की सूचना मिल रही थी। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को जीटी र...