गाज़ियाबाद, दिसम्बर 11 -- गाजियाबाद। आरडीसी स्थित कैफे में जन्मदिन मनाने पहुंची महिला के साथ कुछ युवकों ने अश्लीलता करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने न सिर्फ महिला के साथ आपत्तिजनक बर्ताव करते हुए कपड़े फाड़ दिए बल्कि डंडों और पंच से हमला कर उसके पति को लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया। विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि बीते सात दिसंबर को वह सात दिसंबर को अपने जन्मदिन पर पति के साथ आरडीसी राजनगर स्थित एक कैफे में खाना खा रही थीं। इसी बीच कैफे के एक कोने में छह युवक शराब, हुक्का और सिगरेट पीते हुए अभद्र हरकतें कर रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों में शामिल इब्राहिम नाम के युवक और उसके अन्य साथियों ने एक राय होकर उन पर हमला कर दिया। महिला ने बताया कि आरोपियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.