संवाददाता, अप्रैल 8 -- यूपी के भोजीपुरा में बातों में फंसाकर नाबालिग छात्रा को कैफे में जाकर गैंगरेप किया गया और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मामला खुलने पर छात्रा के ताऊ की तहरीर पर पुलिस ने कैफे संचालक सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। भोजीपुरा के एक कस्बे की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा को खजुरिया निवासी असद हैदर 19 मार्च को घुमाने के बहाने जादौंपुर स्थित सैफी कैफे (रेस्टोरेंट) में ले गया। वहां उसने कैफे की छत पर बने कमरे में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। छात्रा को धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताया तो उसकी वीडियो वायरल कर दी जाएगी। बदनामी के डर से छात्रा ने परिजन से घटना को छिपा लिया। मगर इसके बाद असद बार-बार छात्रा पर मिलने का दबाव बनाने लगा। यह भी पढ़ें...