बरेली, जून 30 -- कर्मचारी कल्याण सेवा समिति ने बरेली कॉलेज में संचालित कैफे की इमारत पर बुलडोजर चलाकर गिराने का विरोध किया। अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि अगर कैफे संचालक से स्थान खाली करा लिया गया था तो फिर बिल्डिंग को धराशायी क्यों किया। अगर कालेज प्रबंधन चाहता तो इस स्थान पर पूछताछ केंद्र बना देता, जिससे छात्रों को सहूलियत होती। बिल्डिंग गिराना महाविद्यालय की धन की बर्बादी करना है। वैसे भी मरम्मत आदि कर छतों पर पैसा बहाया जा रहा है, जबकि लंबे समय के लिए गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कर नवनिर्माण कराना चाहिए, ताकि अगर पैसा खर्च हो रहा है तो जर्जर इमारत नवीनतम रूप तो ले सके। यह भी पढ़ें- बरेली कॉलेज की दूसरी मेरिट अब परसेंनटाइल पर होगी जारी जितेंद्र मिश्रा ने डीएम से सभी मामलों की जांच कराने, मौजूदा प्रबंध समिति सचिव को हटाने के निर्देश दिए।...