बरेली, मार्च 19 -- डीडीपुरम में कैफे के बाहर सीढ़ियों पर चल रही शराब-हुक्का पार्टी में पुलिस ने छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अफरातफरी मच गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से शराब की बोतलें, हुक्का और पाइप बरामद हुई है। उनके खिलाफ प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बीते मंगलवार रात प्रेमनगर पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी बीच एसआई सुधीर कुमार को सूचना मिली कि डीडीपुरम में मीट मी हियर कैफे की सीढ़ियों पर कुछ लोग शराब और हुक्का पार्टी कर रहे हैं। वहां युवकों को अवैध तरीके से शराब पिलाई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची तो वहां अफरातफरी मच गई। शराब-हुक्का पी रहे कई लोग भाग निकले। पुलिस ने दो लोगों को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए युवकों से काफी देर तक पूछताछ की। पकड़े गए युवकों मे...