कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर छापा
लखनऊ, जून 19 -- अलीगंज सेक्टर-बी स्थित कोको आईकन कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मारा। दबिश के दौरान बार में भगदड़ मच गई। भीड़ का फायदा उठाकर संचालक और पार्टनर भाग निकले। पुलिस ने मौके से तीन हुक्के, चिलम, पाइप, फ्लेवर्ड तंबाकू, चारकोल और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर हुक्का बार के संचालक व पार्टनर की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से सेक्टर-बी स्थित कोको आईकन कैफे में चल रहे हुक्का बार की सूचना मिल रही थी। 18 जून की रात उपनिरीक्षक मोहन सिंह, शेषमणि मिश्रा, संतोष आद्याप्रसाद दुबे, वेद प्रकाश वर्मा, शुभम तिवारी व पालीगान 128 के कांस्टेबल जय सिंह के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान देर रात 11:30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस ने कैफे में छापा मारा। कैफे के हॉल में धुआं फैला और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.