लखनऊ, मार्च 24 -- कैसरबाग थानाक्षेत्र स्थित एसके कैफे की आड़ में धड़ल्ले से चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मारा। घेराबंदी कर मैनेजर समेत तीन लोगों को दबोच लिया। पुलिस को मौके से 8 हुक्के, चिलम, पाइप, अमेरिकन व जाफरान फ्लेवर्ड तंबाकू, चारकोल और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस हुक्का बार के संचालक की तलाश कर रही है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ दिनों से डॉल्फिन होटल के नीचे एसके कैफे में हुक्का बार की सूचना मिल रही थी। बीते 22 मार्च की देर रात दरोगा रामकेश सिंह पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। कैफे के हॉल में धुआं फैला था और टेबल पर हुक्के रखे थे। पुलिस को देख वहां अफरातफरी मच गई। इस दौरान एक युवक मौके से भाग निकला, जबकि पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम शुभम सिंह उर्फ राघव सिंह निवासी बेलदा...