कानपुर, जनवरी 25 -- कानपुर। आईएमए की ओर से रविवार को वैज्ञानिक सीएमई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हार्ट संबंधी बीमारियों व उनके अत्याधुनिक इलाज के बारे में जानकारी दी गई। नई दिल्ली से आए डॉ. विवेका कुमार व लंग्स विशेषज्ञ डॉ राहुल चंदौला ने बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में हो रही उपलब्धियों का लाभ अब सीधा मरीजों को मिलने लगा है। कैप्सूल बराबर पेसमेकर से मरीजों को काफी राहत मिल रही है, इससे दिल की धड़कन भी सामान्य और मांसपेशियां भी दिल की पपिंग पूरी तरह से क्षमता के साथ कर रही हैं। कैप्सूल पेसमेकर 15 वर्ष तक काम करता है। जो पेसमेकर सीधा लगाया जाता था, उसमें गर्दन के पास कॉलर बन्द करके नीचे बैटरी लगी थी और पेसमेकर एक तार बैट्री से जोड़ा जाता था। इससे संक्रमण होने और दूसरी जटिलताएं होती थी और एक अर्से बाद बैटरी को बदलना पड़ता था। इस ...