कैप्शन फोटो नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पूरी तरह तैयार
बहराइच, मई 22 -- रुपईडीहा, संवाददाता। नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पूरी तरह तैयार होने के बावजूद पिछले करीब नौ महीनों से ट्रेन संचालन शुरू होने का इंतजार कर रहा है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्टेशन भवन चमक रहा है, लेकिन पटरियों पर अब तक यात्री ट्रेनों की आवाजाही शुरू नहीं हो सकी है। इससे क्षेत्र के यात्रियों में निराशा बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन बनने से उन्हें बेहतर रेल सुविधा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन लंबे समय से संचालन शुरू न होने के कारण उनकी आस अधूरी बनी हुई है। समय और धन दोनों की अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है। बहराइच-नेपालगंज रोड आमान परिवर्तन के बाद रेलवे स्टेशन तैयार हो गए हैं। कई बार 120 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेनों का ट्रायल किया गया। रेल संरक्षा आयुक्त, रेल महाप्रबंधक व अपर रेल महाप्रबंधक आदि अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.