वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। नगरीय विद्युत वितरण खंड मछोरी के अधिशासी अभियंता नवीन प्रजापति ने मंगलवार को कैप्टिल फर्म की ओर से बिजली कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान प्रत्येक बिंदु पर सवाल-जवाब किये। जवाब नहीं देने पर कैप्टिल फर्म से जुड़े सुपरवाइजर और कर्मचारियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने फटकार लगाते हुए जिम्मेदारियों को समय से पूरा करने की हिदायत दी। कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक में ट्रांसफॉर्मर लगाने में अड़चन का अवर अभियंताओं से बात कर तत्काल समाधान कराया। एलएनटी से जुड़े अफसरों से भी वार्ता की। एक्सईएन ने अवर अभियंताओं को चेतावनी दी है कि फर्म के साथ सहयोग बिजली कार्य समय पर पूरा कराये। तकि, गर्मी में उपभोक्तओं को बिजली का संकट नहीं झेलना पड़े। बिना किसी कारण के सप्लाई बाधित होने पर कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.