रांची, मार्च 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। ईरान-इजराइल संघर्ष के कारण स्टेट ऑफ होर्मुज (होर्मुज जलडमरूमध्य) में फंसे मर्चेंट नेवी के जहाज 'अवाना' पर तैनात रांची के कैप्टन राकेश रंजन सिंह (47) का निधन हो गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण दिल का दौरा (हार्ट अटैक) बताया जा रहा है, हालांकि परिजनों का कहना है कि उन्हें अभी तक मृत्यु के स्पष्ट कारणों की विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। इस दुखद समाचार के बाद रांची के अरगोड़ा स्थित वसुंधरा अपार्टमेंट में उनके घर पर मातम छाया हुआ है। कैप्टन राकेश के बड़े भाई उमेश सिंह ने राज्य सरकार और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से पार्थिव शरीर को जल्द रांची लाने के लिए हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही, उन्होंने मर्चेंट नेवी कंपनी से अनुबंध के तहत उचित मुआवजा और बच्चों की शिक्षा के लिए सहायता ...