नई दिल्ली, मई 20 -- India-Pakistan: पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया था। इस दौरान भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के जवाब में पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन बुनियान उल मरसूस' शुरू किया था। अब इसी सैन्य टकराव से जुड़ा पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें किए गए दावों ने पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी किरकिरी करा दी है। वायरल वीडियो में पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी बेहद आत्मविश्वास के साथ दावा कर रहे हैं कि उन्होंने भारत के दो प्रमुख एयरबेस को निशाना बनाकर उन्हें तबाह कर दिया। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि जिन दो एयरबेस का उन्होंने नाम लिया, असल में उनका कोई वजूद ही नहीं है। वीडियो में दिख रहे सैन्य अधिकारी की पहचान कैप्टन मुनीब जमाल के रूप में हुई है। ...