गोरखपुर, जुलाई 30 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से गुरुवार को उपायुक्त उद्योग कार्यालय के सौजन्य से चरगांवा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 500 युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों ने विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण कराया। उपायुक्त उद्योग उज्ज्वल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार उपलब्ध कराने वाला उद्यमी बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संतोष कुमार श्रीवास्तव, अग्रणी जिला प्रबंधक सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रणवीर सिंह चौहान, युगल नारायण आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...