अलीगढ़, जून 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गंगा क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित अंडर-12 किड्स कप के छठे मुकाबले में कैपिटल टीम ने बाहुबली को तीन विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच एचबी इंटर कॉलेज ग्राउंड पर खेला गया। टूर्नामेंट संयोजक सुमित एडमिन और सुशांत ने बताया कि टॉस जीतकर बाहुबली के कप्तान यश बघेल ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम 19 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सत्यम ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि यश बघेल ने 14 रनों का योगदान दिया। कैपिटल की ओर से शौर्य ने तीन विकेट लिए, जबकि लक्ष्य और अगम ने दो-दो विकेट झटके। 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैपिटल की टीम ने 29.4 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से अगम ने शानदार 38 रन और कप्तान लक्ष्य ने 27 रनों की उपयोगी पारी खेली। बाहुबली की तरफ से ओम और कान्हा ने ...