पूर्णिया, सितम्बर 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आम के बागों में बेहतर उत्पादन और गुणवत्तापूर्ण फल के लिए कैनोपी प्रबंधन यानी पेड़ की शाखाओं, पत्तियों और नई वृद्धि को वैज्ञानिक तरीके से व्यवस्थित करना जरूरी है। संतुलित और खुली कैनोपी से पेड़ के अंदर सूर्य का प्रकाश और हवा का बेहतर संचार होता है। इससे फलों के रंग, आकार और गुणवत्ता में सुधार के साथ कीट एवं रोग प्रबंधन भी आसान होता है। जिला उद्यान पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि घने और पुराने आम के बागों में शाखाएं एक-दूसरे के ऊपर आ जाने से पेड़ का अंदरूनी हिस्सा छायादार हो जाता है। इससे नमी बनी रहती है और हवा का संचार कम होने के कारण रोगों की समस्या बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में सूखी, मृत, रोगग्रस्त और कीटग्रस्त शाखाओं के साथ आपस में रगड़ खाने वाली तथा अंदर की ओर बढ़ने वाली शाखाओं क...