घाटशिला, फरवरी 25 -- कैनेल निर्माण में गड़बड़ी मिलने पर मुंशी को लगी फटकार - झारखंड मुक्ति मोर्चा हाथीबिंदा पंचायत कमेटी ने लिया जायजा फोटो-12 निर्माण कार्य की जांच करते प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी। जादूगोड़ा, संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा हाथीबिंदा पंचायत कमेटी के अध्यक्ष भूपति भूषण महतो की अगुवाई में प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन आदि ने ग्रामीणों के साथ आसानबनी अंचल के हाथीबिंदा-आसानबनी पंचायत अंतर्गत स्वर्णरेखा परियोजना के तहत कैनाल निर्माण का निरीक्षण किया। जिसमें मुख्य पथ में बन रही पुल-पुलिया का जायजा लिया, जिसमें काफी घटिया किस्म के बालू, सीमेंट और रॉड का प्रयोग मिला। जिसका सभी ने कड़ा विरोध जताया। वहीं, काम के साइड में अग्रवाल कंस्ट्रक्शन (घाटशिला)ठेकेदार के मुंशी को फटकार कड़ी फटकार लगाई। प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने विभागीय जे*ई* ...