बदायूं, मई 24 -- कैनविज कंपनी में निवेश पर हर माह पांच प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर 28 लाख रुपये हड़पने, फर्जी कंपनी चलाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि बैंक से लोन लेकर निवेश कराई गई रकम वापस नहीं की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला थाना अलापुर क्षेत्र के कस्बा ककराला का है। यहां के रहने वाले ध्रुव कुमार ने न्यायालय एसीजेएम द्वितीय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कैनविज कंपनी के सदस्य सुशील कुमार पुत्र कुंवरपाल और रवेंद्र कुमार निवासी एकतानगर कॉलोनी मदर एथीना स्कूल के पास नरऊ मोड़ बदायूं, कंपनी के एजेंट मो. वसीम और रिजवान निवासी मचलई व कंपनी के मालिक कन्हैया लाल गुलाटी, जगतपाल, हरेंद्र पटेल और राधिका गुलाटी निवासी शाहद...