बरेली, जनवरी 8 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी पर रेल कारखाना के भी तमाम कर्मचारियों के साथ भी ठगी का आरोप है। कर्मचारी कुछ नेताओं ने कैनविज कंपनी में अपनी ही साथी कर्मचारियों का लाखों रुपये लगवाया था। कंपनी अब पैसा मारकर भागने पर कर्मचारियों के बीच आपसी विवाद हो रहे हैं। रेल मंडल के अधिकारियों को पता चला कि यूनियन के कुछ कर्मचारी नेता कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी के साथ जुड़े थे। नैनीताल, रामनगर आदि जगह कर्मचारियों की मीटिंग कराकर दोगुनी रकम वापसी का देकर ठगी की गई। कर्मचारियों से कंपनी में लाखों रुपये लगवाये गये। कर्मचारियों ने अपना पैसा तो कर्मचारी यूनियन के कुछ नेताओं के कहने पर लगाया था। जब फरार कंपनी का पता चला तो कर्मचारी अपना पैसा अपने नेताओं से मांग रहे हैं। अब इस मामले में पीड़ित कर्मचारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.