हापुड़, जनवरी 22 -- पिलखुवा में आयोजित बैंक व्यापारी सम्मेलन के दौरान जिला पेट्रोलियम संघ के महासचिव एवं वरिष्ठ उद्यमी शिवकुमार गर्ग को कैनरा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मीनारायण उपाला द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम शिव सर्विस स्टेशन के प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, बैंक अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मीनारायण उपाला ने बैंक की आधुनिक सुविधाओं, डिजिटल बैंकिंग, स्वास्थ्य बीमा और विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी। शिवकुमार गर्ग ने 49 वर्षों से बैंक से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए बैंक और ग्राहक के बीच आपसी विश्वास को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में हापुड़ जिला पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी वेदपाल सिंह, आशुतोष, पारितोष अग्रवाल, उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प...