मैनपुरी, मार्च 28 -- मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर आम लोगों पर सीधा पड़ रहा है। गैस की किल्लत तो है ही, डीजल और पेट्रोल की किल्लत न हो इसके लिए जिला पूर्ति विभाग ने कमर कस ली है। हर रोज स्टॉक चेक किया जा रहा है, बिक्री पर नजर रखी जा रही है। बोतल, कैन, कट्टी आदि में पेट्रोल, डीजल की बिक्री न करने के निर्देश दिए गए हैं। डीजल, पेट्रोल वाहन लेकर जाने वालों को ही मिलेगा, इस आशय के बोर्ड भी पेट्रोल पंपों पर लगाए गए हैं। अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए, डीजल, पेट्रोल, गैस की मैनपुरी में कोई कमी नहीं है। डीएसओ रमन मिश्रा ने बताया कि मैनपुरी में कुल 139 पेट्रोल पंप संचालित हैं। इसमें आईओसीएल के 49, बीपीसीएल के 41, एचपीसीएल के 37, नायरा के 7 और रिलायंस के 5 पेट्रोल पंप डीजल व पेट्रोल की बिक्री करते हैं। शनिवार को इन सभी पेट्रोल पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.