लखीमपुरखीरी, मार्च 28 -- मझगई वन रेंज के बेलाकलां के लोहरा विरान कालोनी मे मंगलवार को ग्रामीणों के साहस और सूझबूझ से पकड़ीं गयी मादा तेंदुआ शुक्रवार को भी मझगई रेंज मे पिंजरे में कैद रहा। उसके छोड़े जाने पर अभी ससंय बना हुआ है। मझगई रेंज के रेंजर अंकित कुमार ने बताया कि तेंदुए को कहां छोड़ा जाएगा, अभी उच्चाधिकारियों का निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे आस पास के जंगलों में छोड़ने के बजाय दूर स्थल वन क्षेत्र में छोड़ने का विचार किया जा रहा है, ताकि यह तेदुआ आबादी की तरफ़ न आ सकें। वन विभाग इस बार तेंदुए की निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लेना चाह रहा है। रेंजर के मुताबिक तेंदुए को छोड़ने से पहले उसके गले में ट्रैकिंग चिप लगाई जाएगी। इस चिप के माध्यम से तेंदुए की लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.