अररिया, अप्रैल 5 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। अनैतिक देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार महिला एवं पुरुषों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत ले जाने के दौरान शनिवार को थाना परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब परिजनों और समर्थकों ने कैदी वाहन को घेरकर रोक दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को लाठी भांज कर भीड़ को भगाना पड़ा। बता दें शुक्रवार रात से ही गिरफ्तार लोगों के परिजन एवं समर्थक थाना परिसर में डेरा डाले हुए थे। उनका कहना था कि गिरफ्तार किए गए कई लोग निर्दोष हैं, जिनमें बहू-बेटियां भी शामिल हैं, जिनका इस धंधे से कोई लेना-देना नहीं है। वे लगातार पुलिस से सभी की रिहाई की मांग कर रहे थे।शनिवार को करीब तीन बजे तक परिजन इस उम्मीद में थाना परिसर में जमे रहे कि जांच के बाद कथित निर्दोष लोगों को छोड़ दिया जाएगा, लेकिन जब...