नवादा, दिसम्बर 17 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से बंदी के फरार होने के मामले में ड्यूटीरत सिपाहियों पर गाज गिर सकती है। जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाये जाने पर नवादा के सदर एसडीपीओ-01 हुलास कुमार ने सभी चार सिपाहियों के विरुद्ध एसपी से कार्रवाई की अनुशंसा की है। जांच में सदर अस्पताल में लगी सीसीटीवी फुटेज में बंदी को सरेआम बेखौफ भागते हुए पाये जाने को सिपाहियों की लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है। जांच में यह भी पाया गया कि कैदी वार्ड में चार सिपाहियों की ड्यूटी लगायी गयी थी। परंतु वे लोग कैदी वार्ड में अपनी मर्जी से शिफ्टवार ड्यूटी कर रह रहे थे। मामला नवादा सदर अस्पताल से मंडल कारा के एक इलाजरत बंदी के भागने से जुड़ा है। घटना 14 दिसम्बर को पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है। बंदी 35 वर्षी...