हल्द्वानी, मई 18 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) ने हल्द्वानी उप कारागार में बंद कैदियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए एक विशेष पुस्तक वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में जनवरी 2026 सत्र में प्रवेशित कैदियों को पाठ्य सामग्री बांटी गई। जेल की लाइब्रेरी के लिए 180 किताबें निशुल्क दी गईं।विवि के इस अभियान से प्रेरित होकर जेल के 17 कैदियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है। सहायक क्षेत्रीय निदेशक रेखा बिष्ट ने बताया कि इस विशेष केंद्र के माध्यम से कैदियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। यह भी पढ़ें- छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी आगामी जुलाई सत्र के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। निद...