गोपालगंज, दिसम्बर 15 -- थावे। थावे प्रखंड के चनावे गांव स्थित मंडल कारा में बीते 2 दिसंबर की सुबह डीएम एवं एसपी द्वारा संयुक्त रूप से संपूर्ण कारा की तलाशी ली गई थी। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने कारा में बंद विचाराधीन कैदी विवेक कुमार सिंह के कक्ष के बाहर से एक मोबाइल फोन एवं सिम बरामद किया था। इस मामले में मंडल कारा के उपाधीक्षक सोहन कुमार ने थावे थाने में जादोपुर थाने के विचाराधीन कैदी विवेक कुमार सिंह के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.