कानपुर, अप्रैल 7 -- कानपुर देहात। जिला कारागार माती के एक बुजुर्ग कैदी की सोमवार रात में अचानक हालत बिगड़ने पर मेडिकल कालेज लाते समय मौत हो गई। मंगलवार सुबह मेडिकल कालेज पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने मौत को संदिग्ध बता हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची राज्यमंत्री के समझाने व जांच के बाद प्रभावी कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। तब जाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के स्वरूपपुर गांव निवासी नरेश की मारपीट में घायल होने पर उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में दर्ज गैर इरादतन हत्या के मुकदमे में गांव के रहने वाले 68 वर्षीय श्रीकिशन 21 अक्टूबर 2025 से माती कारागार में निरुद्ध थे। सोमवार रात में कैदी श्रीकिशन की अचानक हालत बिगड़ने पर जेल अस्पताल से रेफर होने पर हेड वार्डन सत्यवीर व बंदी रक्षक नीरज ...