नई दिल्ली, फरवरी 24 -- ओडिशा हाई कोर्ट ने बेटी को परीक्षा दिलवाने के लिए एक उम्रकैद के सजायाफ्ता कैदी को जमानत दे दी। जानकारी के मुताबिक कैदी की बेटी अभी नाबालिग है और वह इस बार हाईस्कूल की परीक्षा दे रही है। जस्टिस मानस रंजन पाठक और सिव शंकर मिश्रा की बेंच ने कैदी की याचिका पर सुनवाई के बाद कहा कि इस कार्य को किसी भी कीमत पर टाला नहीं जा सकता है। बता दें कि कैदी हत्या का दोषी है और 2021 में उसे सजा सुनाई गई थी। जगतसिंहपुर पुलिस थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उन्होंने सजा के फैसले के खिलाफ भी हाई कोर्ट में अपील की है।हाई कोर्ट में उनकी याचिका फिलहाल लंबित है। फिलहाल उन्होंने 16 साल की बेटी को परीक्षा दिलवाने के लिए जमानत की मांग की थी। ओडिशा में 19 फरवरी से 2 मार्च तक हाईस्कूल की परीक्षा हो रही है। याचिका में कैदी ने कहा कि उनक...