उरई, जनवरी 6 -- जालौन। ग्राम कैंथ में हनुमान मंदिर के पास स्थापित विद्युत ट्रांसफॉर्मर बीते एक सप्ताह से खराब पड़ा हुआ है, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पानी भरने में भी दिक्कत हो रही है। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कैंथ में हनुमान मंदिर के पास गांव में बिजली की सप्लाई के लिए ट्रांसफॉर्मर रखा है। यह ट्रांसफॉर्मर बीते एक सप्ताह से खराब पड़ा है। ग्रामीणों श्यामकिशोर, मनमोहनका, निखिल कुमार, किसन मोहन, व अवधनारायण ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग में सूचना देने के बाद भी अब तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया है। यहां तक कि न तो विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और न ही ट्रांसफार्मर को ठीक करने या बदलने की दिशा में कोई पहल की गई। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई प...