पटना, जनवरी 30 -- उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा है कि राज्य के नागरिकों को पुराने भूमि अभिलेखों और दस्तावेजों की कैथी लिपि में अनुवाद में वर्षों से व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सरकार ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशिक्षित कैथी लिपि परामर्शदाताओं की सूची तैयार की है, ताकि अब किसी भी नागरिक को परेशानी न हो। यह व्यवस्था न केवल राजस्व से जुड़े मामलों के निष्पादन को सरल और पारदर्शी बनाएगी, बल्कि आम जनता का प्रशासन पर भरोसा भी मजबूत करेगी। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि भूमि से जुड़े हर मामले में आम नागरिक को समयबद्ध, सुलभ और निष्पक्ष सेवा मिले। इसके तहत 29 प्रशिक्षित कैथी लिपि परामर्शदाताओं की सेवाएं सभी जिलों में उपलब्ध करा दी गई है। विभागीय सचिव जय सिंह ने सभी समाहर्ताओं को पत्र भेजकर कहा है कि भूमि सुधार जनकल्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.