चंदौली, मई 4 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कैथी निवासी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्मृति में स्व. शोभनाथ सिंह स्मारक वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बीते शनिवार की शाम हुआ। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि एथलीट के अंतरराष्ट्रीय कोच नन्हे सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया।उद्घाटन मैच सोनहुला और कैथी के बीच खेला गया। जिसमें कैथी ने 25-14 गोल बनाकर विजयी रहा। सन्तोष सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक संघ जिलाध्यक्ष अजय सिंह, कन्हैया सिंह, किरन सिंह, पप्पू सिंह, विपिन सिंह, अजीत सिंह, सन्दीप सिंह, अभिषेक सिंह, आकाश सिंह, विनीत कुमार, राजा, राजन, निखिल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...