मधुबनी, जुलाई 9 -- झंझारपुर। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल ने झंझारपुर रेलवे स्टेशन परिसर में कैथिनीया अंडर पास के पास रेलवे की जमीन पर किए गए अनधिकृत कब्जे को खाली कराने की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी है। एस्टेट ऑफिसर के कार्यालय की ओर से इस मामले में पब्लिक प्रीमिसेस (अनधिकृत कब्जा करने वालों को बेदखल करना) अधिनियम, 1971 की धारा 4 के तहत डेढ़ दर्जन लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिश सात जुलाई की तारीख में निर्गत किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार, रेलवे प्रशासन का मानना है कि संबंधित स्थल पर रेलवे की भूमि पर अनधिकृत रूप से दुकान चलाकर या आवासीय उपयोग करके कब्जा किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित और रेलवे की सुरक्षा व सुचारू संचालन के लिए इस सार्वजनिक परिसर से अतिक्रमणकारियों को बेदखल किया जाना आव...