रामगढ़, मई 27 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के कैथा स्थित जगन्नाथ मंदिर में आगामी 31 मई को अधिक मास की प्रथम ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बलराम, माता सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ की विशेष पूजा-अर्चना और भोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन का जिम्मा इस वर्ष राजेश शाह और विनोद साव की ओर से संभाला गया है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि बाहर से आमंत्रित भजन गायक भगवान के भक्ति गीतों का संगीतमय प्रस्तुति देंगे, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।बताया गया है कि इस पूर्णिमा के बाद अगले महीने ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भगवान अस्वस्थ होकर सिंहासन से नीचे उतर जाएंगे, जिसके चलते लगभग 17 दिनों तक मंदिर में भगवान के दर्शन बंद रहेंगे। इसके बाद सीध...