रामगढ़, अप्रैल 14 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 स्थित कैथा में श्री श्री कैथा महादेव मंडा मंदिर निर्माण समिति की ओर से आयोजित पांच दिवसीय रुद्र प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार को भगवान शिव परिवार की प्रतिमाओं का भव्य नगर भ्रमण निकाला गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर नजर आया। नगर भ्रमण में भगवान गणेश, कार्तिकेय, भोलेनाथ, माता पार्वती और नंदी बाबा की प्रतिमाओं को श्रद्धापूर्वक पूरे नगर में घुमाया गया। सैकड़ों महिला-पुरुष, बच्चे और ग्रामीण गाजे-बाजे के साथ शामिल हुए। हर हर महादेव और जय माता पार्वती के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए भक्ति में लीन नजर आए, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार...