धनबाद, जुलाई 1 -- जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था मरीजों की पीड़ा बढ़ा रही है। भीषण गर्मी के बीच मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैथलैब का एयर कंडीशनर (एसी) पिछले करीब एक महीने से खराब पड़ा है। ऐसे में गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को इलाज के दौरान उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं उनके परिजन भी काफी परेशान हैं। स्थिति इतनी खराब है कि कई मरीजों के परिजन घर से स्टैंड पंखा लाकर वार्ड में लगा रहे हैं ताकि उनके मरीजों को कुछ राहत मिल सके। अस्पताल में भर्ती मरीजों का कहना है कि तेज गर्मी के कारण सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी बढ़ जाती है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ रही है。

कैथलैब की स्थिति कैथलैब की फॉल्स सीलिंग भी पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। कई जगहों पर सीलिंग टूटकर लटक रही है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में हर समय हादसे का ...