कैडेट जूडो टीम के ट्रायल 4 जून को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन
गुड़गांव, जून 3 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिला जूडो संघ की ओर से कैडेट वर्ग की जिला जूडो टीम के चयन के लिए 4 जून को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल गुरुग्राम जूडो अकादमी, सेक्टर-38 में होंगे। संघ के महासचिव महेंद्र सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया के माध्यम से ऐसे खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो 7 जून को भिवानी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। राज्य प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी 10 से 13 जून तक चंडीगढ़ में आयोजित कैडेट राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में हरियाणा टीम का हिस्सा बनेंगे। इसके लिए जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अभी से तैयारी करने और ट्राय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.