कैडेट आयनी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता को किया क्वालीफाई
बागपत, मई 18 -- बड़ौत। 74 यूपी बटालियन एनसीसी की कैडेट आयानी निरवाल ने 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता की सब यूथ विमेन श्रेणी में शानदार प्रदर्शन किया। जिसके आधार पर उसने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। प्रतियोगिता के दौरान कैडेट ने वोल्थर एलजी 400 एक्सपर्ट एयर राइफल का प्रयोग कर प्रतिभा दिखाई। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सौरभ सक्सेना एवं समस्त अधिकारीगण, एएनओ, पीआई स्टाफ एवं 74 यूपी बटालियन एनसीसी के सभी पदाधिकारियों ने उसे शुभकामना दी। 18बाग18 नेशनल फायरिंग टाइल्स की विजेता कैडेट अयानी निर्वाल। यह भी पढ़ें- वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स ने दिखाई प्रतिभा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.