बदायूं, जनवरी 26 -- बदायूं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस एवं एनसीसी के विद्यार्थियों ने बिना किसी प्रलोभन के वर्ग, जाति धर्म और क्षेत्र के प्रति मोह और पक्षपात को त्याग कर अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए शपथ ग्रहण की। डॉ.राकेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में सभी रैली निकाली गयी। प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने रैली को हरी झंडी दिखायी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी छात्र अनिवार्य रूप से मतदाता बनने के लिए अपना पंजीकरण करा लें। डॉ. सतीश सिंह यादव,डॉ. जुनेद आलम, डॉ. बबीता यादव, डॉ. गौरव कुमार सिंह, वीर बहादुर, आराध्या मिश्रा, आकांक्षा, निखिल सिंह, शगुन शर्मा, सोनल मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...