कौशाम्बी, जून 5 -- करारी कस्बा स्थित डॉ. एएच रिजवी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को 17 यूपी बीएन एनसीसी कैडेट्स ने विश्व पर्यावरण दिवस अत्यंत उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ मनाया। कैडेट्स ने जलवायु परिवर्तन से निपटने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संस्थान परिसर में एक विशेष पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अबु तलहा अंसारी एवं वानस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मुकुंद देव द्विवेदी द्वारा पौधे लगाकर की गई। विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। एनसीसी अधिकारी डॉ. मोहित कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए हमें व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास करने होंगे। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: व्यवहार न्यायालय समेत विभिन्न स्थानों पर हुआ पौधारोपण आज का प...