बेगुसराय, जुलाई 8 -- बरौनी। बरौनी एनसीसी कैंम्प में आठवें दिन बुधवार को भागलपुर ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उनियाल द्वारा शिविर की व्यवस्थाओं, प्रशिक्षण गतिविधियों व कैडेट्स के अनुशासन का अवलोकन किया गया। इसके बाद कैम्प कमांडेंट व कमांडिंग ऑफिसर 4 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर, लेफ्टिनेंट कर्नल विकास मंडल के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में भारत की प्रथम गुरु ऑफ ज्ञान काण्ड व प्रख्यात आध्यात्मिक मार्गदर्शक गुरु रजनी आर.एन. राजपाल का आगमन हुआ। उन्होंने कैडेट्स को आत्मज्ञान व समग्र स्वास्थ्य विषय पर अत्यंत प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। गुरु रजनी आरएन राजपाल एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु, समग्र उपचार विशेषज्ञ एवं ट्रांसफॉर्मेशनल कोच हैं। यह भी पढ़ें- एनसीसी युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का करता है विकास: कुलपति उन्होंने कैड...