रांची, जून 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज की 1/3 सीओवाई एनसीसी इकाई की ओर से 3 झारखंड बटालियन एनसीसी, रांची के सहयोग से आयोजित शिविर में रविवार को कैडेटों के शारीरिक प्रशिक्षण के तहत योग सत्र का आयोजन किया गया। 18 जून तक चलने वाले इस शिविर में 550 कैडेट भाग ले रहे हैं। योग सत्र में कैडेटों ने शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति व समग्र स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न व्यायामों में भाग लिया। इसके बाद परेड प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें ड्रिल की विभिन्न गतिविधियों, अनुशासन, उत्कृष्ट टर्नआउट और कमांड के सटीक निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कैडेटों व स्वयंसेवकों की ओर से 25 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान के माध्यम से कैडेटों ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व सेवा भाव का उत्...