बलिया, सितम्बर 8 -- बलिया, संवाददाता। बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज पकवाइनार में चल रहे दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-291 के आठवें दिन मंगलवार को कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र किंग्रा के कुशल नेतृत्व व दिशा-निर्देशन में फायर सेफ्टी, बचाव तकनीकों व आपदा प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान फायर सर्विस, बलिया की फायर फाइटिंग टीम ने एनसीसी कैडेट्स को आग से बचाव व आपात कालीन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने के विभिन्न तरीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को आग लगने के प्रमुख कारणों व प्रकारों, जैसे इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट, गैस सिलेंडर तथा जंगल की आग के संबंध में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- कैडेटों ने रैली के जरिए टीबी से बचाव के प्रति किया जागरूकप्रशिक्षण की मुख्य विशे...