नैनीताल, अगस्त 18 -- नैनीताल, संवाददाता। 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी नैनीताल का 10 दिवसीय 'मोस्ट एंटरप्राइजिंग नेवल यूनिट कैंप' मंगलवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन कैडेटों को झील में सेलिंग एक्सपीडिशन का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप में 35 एसडी और 25 एसडब्ल्यू सहित कुल 60 एनसीसी कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। मंगलवार को मौसम खराब होने और भारी बारिश के बावजूद कैडेट्स ने नैनी झील में लगभग 32 किलोमीटर की सेलिंग सफलतापूर्वक पूरी की। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी कैडेट्स का जोश और अनुशासन देखने लायक रहा। यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल साह ने बताया कि पूरे कैंप के दौरान कैडेटों को सेलिंग और सीमैनशिप के साथ-साथ फायरिंग, स्विमिंग, जल सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, ऑब्स्टेकल, एडवेंचर और शिप मॉडलिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- मेनू कैंप म...