भागलपुर, मार्च 22 -- महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में परिवार कल्याण जागरुकता रैली का आयोजन हुआ। इस रैली का उद्देश्य समाज में परिवार नियोजन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना था। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से हुआ, जिसमें एनएसएस के स्वयंसेवकों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को छोटे परिवार के महत्व, स्वास्थ्य सुविधाओं के उपयोग तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...