प्रयागराज, जुलाई 19 -- 15 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से सैनिक पीजी कॉलेज, देवकली (हनुमानगंज) में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-69 के छठे दिन कैडेटों ने सैन्य प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण लिया। इसके साथ ही जजिंग डिस्टेंस, मैप रीडिंग, लाइव फायरिंग और ड्रोन संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। ड्रोन प्रशिक्षण के दौरान उन्हें रक्षा एवं आपदा प्रबंधन में इसके उपयोग की जानकारी भी दी गई। सायंकालीन सत्र में आयोजित जस्ट ए मिनट प्रतियोगिता में कैडेटों ने आत्मविश्वास, त्वरित सोच, प्रभावी अभिव्यक्ति और संप्रेषण कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ऋतु श्रीवास्तव रावत ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रसेवा की भावना को...