बलिया, फरवरी 26 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। श्री नरहेजी महाविद्यालय नरही में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की ओर से गुरुवार को सफाई अभियान चलाया गया। कैडेटों ने चयनित गांव सच्चितापुर में सफाई करने के साथ ही ग्रामीणों को इसके लिए प्रेरित भी किया। जागरूकता के लिए कैडेटों ने रैली भी निकाली। साफ-सफाई के बाद गांव में कल्पवृक्ष (पीपल) का पौधा भी रोपित किया। कालेज के प्राचार्य ने सफाई की आवश्यकता पर बल देते हुए पर्यावरण सुरक्षा एवं कल्पवृक्ष की उपयोगिता के बारे में बताया। ग्राम प्रधान मानती देवी ने आभार जताया। शिविर में प्रदीप कुमार मिश्र, कृष्ण मोहन सिंह, डॉ प्रभा सिंह, यास्मीन बानो, डॉ. पंकज राय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.